Gua : मजदूर दिवस पर गुवा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन, मजदूर हितों की उठी आवाज, मजदूरों के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है : रामा पांडे

गुवा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि मजदूरों के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है। गुवा सेल खदान क्षेत्र के मजदूर अपने खून-पसीने की मेहनत से उत्पादन कर देश के राजस्व को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद सेल प्रबंधन द्वारा मजदूरों का शोषण किया जाता है और उनके अधिकारों का हनन होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ शुरू से ही मजदूरों के हक की आवाज उठाता रहा है और मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य करता आया है। आगे भी संगठन मजदूर हित में संघर्ष करता रहेगा। रामा पांडे ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने मजदूरों और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। वहीं संघ की महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत ने भी मजदूरों के हितों को लेकर अपनी बातें रखीं और संगठन की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, किशोर सिंह, राजेश यादव, संजू गोच्छाईत, रोहित पांडे, कमल मोदी, उमेश नाग, आरती होरो, लक्ष्मी साहु, लक्ष्मी बड़ाईक, हिलदा पूर्ति, रोशनी गोच्छाईत सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time