गुवा : 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया, जिसमें गुवा एसएन हाई स्कूल का प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय से कुल 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें एक छात्र अनुपस्थित रहा, जबकि परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस वर्ष स्कूल की टॉपर पायल भंज रहीं, जिन्होंने 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं दूसरे स्थान पर उषा टोप्पो रहीं, जिन्हें 67.02 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर सुहानी कुमारी साह रहीं, जिन्होंने 67 प्रतिशत अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर रीता हलदार रहीं, जिन्हें 65 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम पर प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सिंकु तथा शिक्षक अनूप कुमार गुप्ता ने खुशी जताई। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेगे।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा महिला समिति ने संगीत प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम किया घोषित



















































