Gua : चार मरीजों को पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत ने लिया गोद, एक वर्ष तक मिलेगा पोषण आहार

गुवा : गुवा क्षेत्र की पूर्वी पंचायत एवं पश्चिमी पंचायत द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए चार मरीजों को गोद लिया गया। इसके तहत पूर्वी पंचायत में दो तथा पश्चिमी पंचायत में दो मरीजों को चयनित कर उन्हें पोषण आहार उपलब्ध कराया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी मरीजों को लगातार एक वर्ष तक पोषण आहार दिया जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इसके साथ ही पंचायत स्तर से मरीजों के समुचित इलाज की जिम्मेदारी भी उठाई गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि जरूरतमंद एवं कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कार्यक्रम के दौरान पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, नोवामुंड़ी भाग-एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, रोजगार सेवक कृतिधर महतो सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में गहराया जल संकट, चार महीने से सूखे पड़े नल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Spread the love

Related Posts

Gua : एनएमडीसी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति चुनाव में दिखा उत्साह, निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी हैं मैदान में

गुवा : मेघाहातुबुरु स्थित एनएमडीसी कर्मचारी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति लिमिटेड के निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक भवन में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में…

Spread the love

Gua : दुबिल माइंस में स्थानीय को रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर ग्राम सभा, आंदोलन की चेतावनी

गुवा : छोटानागरा पंचायत के दुबिल गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की महत्वपूर्ण ग्राम सभा आयोजित की गई। यह बैठक गांव स्थित दुलाल गुमटी के पास सुबह 8 बजे ग्राम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time