Bahragora : कैमा स्वर्णरेखा नदी घाट से बालू उत्खनन शुरू: अबुआ और पीएम आवास के लाभुकों को मिलेगी बड़ी राहत, औने-पौने दामों से मिलेगी मुक्ति

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : गुड़ाबांदा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बालू की किल्लत और इसके कारण थमे विकास कार्यों को अब रफ्तार मिलने वाली है। रविवार को गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र के कैमा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद लीज होल्डर ‘गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड’ (Godavari Commodities Ltd) द्वारा आधिकारिक रूप से बालू उत्खनन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस शुरुआत से स्थानीय जनता और जनप्रतिक्षियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

ऊंचे दामों से त्रस्त थे आम लोग और आवास योजना के लाभुक

बालू की भारी किल्लत के कारण स्थानीय स्तर पर आम जनता को घर बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कालाबाजारी के कारण लोग ऊंचे दामों पर बालू खरीदने को मजबूर थे। इसका सबसे बुरा असर प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के गरीब लाभुकों पर पड़ रहा था, जिनका आशियाना बजट बढ़ने के कारण अधूरा पड़ा था। अब घाट चालू होने से सरकारी योजनाओं और निजी निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।स्थानीय

लोगों ने जताया आभार

इस बहुप्रतीक्षित शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र के सांसद, विधायक और खनन विभाग के आला अधिकारियों का सहृदय शुक्रिया अदा किया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से आज उनकी एक बड़ी समस्या का समाधान हो सका है।वहीं घाट संचालक, गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड
के अधिकारियों ने कहा कि सरकारी मापदंडों का पूरी तरह पालन करते हुए ही घाट से बालू का उत्खनन किया जाएगा। हमारा मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को उचित और निर्धारित सरकारी मूल्य पर बालू उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को भी परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में टूटी पुलिया की रेलिंग दे रही हादसों को दावत, यातायात करने वाले ग्रामीणों में डर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time