Gua : गुवा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर किया नमन

गुवा : गुवा में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि  के अवसर पर रामनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं धार्मिक नेता थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन और स्थानीय जमींदारों के शोषण के विरुद्ध उलगुलान (विद्रोह) का नेतृत्व कर आदिवासी समाज को संगठित किया। उनके साहस, त्याग और समाज के प्रति समर्पण के कारण आज भी उन्हें आदिवासी समाज में “धरती आबा” तथा भगवान के रूप में सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया जाता है। कार्यक्रम में पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगों, विश्वजीत तांती, जानों चातर, नरेश दास, रामा पांडे, अंतरयामी महाकुड़, सिकंदर पान, पुजारी सुशील पूर्ति सहित अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

जमशेदपुर : पावन पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग (भारतीय डाक) ने दूर-दराज बैठे भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते और स्नेह को समय पर पहुँचाने के लिए विशेष तैयारियाँ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time