पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पंचायत कमेटी के संयुक्त प्रयास से शिविर आयोजित होगा, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष का शिविर पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में ब्रेन मलेरिया से मृत छात्र-छात्राओं की स्मृति को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमंद व्यक्ति रक्त के लिए पंचायत कमेटी से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रेसवार्ता में समाजसेवी सुनील कुमार डे, शिक्षक चिंतामणि त्रिपाठी, उत्पल बोस, कृष्णा मंडल और रंजन दास उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की विशेष गोष्ठी संपन्न



















































