Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिलने के विरोध में जिले के झुमुर कलाकार सड़क पर उतर आए।
सोमवार को झाड़ग्राम शहर के पांचमाथा मोड़ पर बड़ी संख्या में झुमुर कलाकार एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन के साथ रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि चिकित्सा में लापरवाही के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जाए।
परिजनों के अनुसार, पिछले गुरुवार सुबह करीब 11 बजे झाड़ग्राम के रघुनाथपुर इलाके के एक निजी नर्सिंग होम में रजनी पात्र महतो ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया था। आरोप है कि प्रसव के बाद से ही उन्होंने तेज पेट दर्द की शिकायत की, लेकिन बार-बार बताने के बावजूद उन्हें उचित इलाज और जरूरी चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई। परिजनों का दावा है कि रात करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। चार दिन बाद भी न्याय नहीं मिलने से कलाकार समुदाय और आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विरोध रैली से एक ही मांग उठी रजनी पात्र महतो की मौत की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कठोर सजा दी जाए।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time