बहरागोड़ा : सोमवार को बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पावन अवसर पर उनके फोटो चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री बापतू साव ने कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी की प्रेरणादायी जीवनी सुनाते हुए संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया, वहीं मंडल प्रभारी चंदना मुर्मू ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ नेता सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, शुक्ला घोष, अर्चना दास, मंजुला पलाई, मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैड़ा, महादेव बैठा, प्रह्लाद घोष, कबींद्रनाथ कुंडू, तरुण बैरा, गिरिधारी कुंडू और ओमप्रकाश पलाई सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : दरीसोल में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुरू, 158 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
There is no ads to display, Please add some



















































