Jamshedpur : जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर

जमशेदपुर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन ने की। बैठक में अपर उपायुक्त, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, तथा जिले के विभिन्न प्रमुख विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें जिला जनसंपर्क कार्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), एनसीसी (NCC), भारत स्काउट एवं गाइड, जिला उद्योग विभाग, रेड क्रॉस सोसायटी तथा जिला खेल विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण को बढ़ावा देना तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान युवाओं तक सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंटू पातर, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम ने वित्तीय वर्ष 2026–27 में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि मेरा युवा भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा तथा सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा तथा सभी संबंधित विभागों के सहयोग से इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जाएगा।बैठक के अंत में उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए माय भारत पोर्टल पर अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा युवाओं को सरकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण संबंधी गतिविधियों से जोड़ने हेतु सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi  : बण्डामुण्डा सीएफ यार्ड में मध्यरात्रि को रेल दुर्घटना की मॉक ड्रिल, तीन की मौत और 19 यात्री घायल होने का किया गया अभ्यास

डीआरएम तरुण हुरिया के निर्देश पर आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव तैयारियों को परखा गया; टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के 27 जवानों ने संभाला मोर्चा रांची (एस के पाण्डेय) : ट्रेन दुर्घटना…

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर स्टेशन पर अब सेगवे से गश्त करेंगे आरपीएफ जवान, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

दक्षिण पूर्व रेलवे में पहली बार शुरू हुई पहल, दुर्गापूजा और दीपावली में यात्रियों को मिलेगी त्वरित सहायता खड़गपुर :  रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time