Jamshedpur : महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर दिया बल

जमशेदपुर : महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। समिति की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में महिलाओं एवं बच्चों के सशक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। बैठक के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, बच्चों के समग्र विकास, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर उनकी प्रभावशीलता बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए गृह उद्योग एवं स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों के लिए स्थानीय स्तर पर स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के विषय को प्रमुखता से उठाया। इस दिशा में बेहतर विपणन व्यवस्था विकसित करने और महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल करने पर भी उन्होंने चर्चा की। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि महिलाओं और बच्चों का सशक्त, सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य ही एक समृद्ध, संवेदनशील और विकसित समाज की आधारशिला होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समिति ने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में चर्चा की। इस दौरान समिति के सदस्य विधायक शशिभूषण मेहता, ममता देवी एवं निशत आलम मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसिल में एसिड रिसाव से घायल विस्थापित चाड़ू चाकी से मिलने TMH पहुंचे यूनियन महामंत्री प्रेम सिंह

Spread the love

Related Posts

Ranchi :  कांग्रेस विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला, झारखंड में SIR का 15 दिन बढ़ाने की मांग की

रांची :  झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से…

Spread the love

Jamshedpur : जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर

जमशेदपुर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को जिला सलाहकार समिति की बैठक का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time