जमशेदपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन को मोदी सरकार की विफलता बताया. साथ ही कहा कि इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ज्यादती एवं बर्बरता लोकतंत्र की हत्या के समान है. उन्होंने नीत पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अविलंब हस्तीफे की मांग की. कहा कि शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र सरकार का रवैया निराशाजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने मंत्रियों को बचाने के लिए हठधर्मिता का परिचय दे रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनहित के विरुद्ध है। कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : SIR के लिए शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 26 एवं 27 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप
There is no ads to display, Please add some


















































