Jamshedpur : डालसा का न्याय रथ पहुंचा सरजामदा पंचायत, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को कानून के प्रति किया जागरूक 

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर द्वारा जिले में चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डालसा का न्याय रथ जमशेदपुर सदर प्रखंड के सरजमदा गाँव पहुंचा, जहाँ दक्षिण सरजमदा पंचायत और बिरसा मेमोरियल हाई स्कूल सहित सरजमदा पंचायत के आधा दर्जन गांवों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा,जमशेदपुर की लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी तथा पीएलवी सह अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल, अरुण रजक,शंकर गोराई,जयंतो नन्दी,ग्लोरिया पूर्ति,सीमा देवी,राम कण्डे मिश्र ,सूरज कुमार,चेतन नायक,बालेश्वर दास,शिव रजक,नीलेश कुमार,राजेश राव के द्वारा छात्रों एवमं ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक किया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। जागरूकता शिविर के दौरान योगिता कुमारी ने डालसा के कार्य व उद्देश्य के साथ साथ स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता कानून, लोक अदालत, चाईल्ड प्रोटेक्शन,बाल तस्करी,बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट आदि कानूनो की जानकारी दी। इसके अलावा चाइल्ड लाइन,चाइल्ड वेलफेयर कमिटी,जिला बाल संरक्षण इकाई, के कार्य तथा शिशु प्रोजेक्ट,आपदा व दुर्घटना हो जाने पर मुआवजा योजना,असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकारी योजनाएं, नशा उन्मूलन,पेंशन स्कीम,खाद्य सुरक्षा अधिनियम,साइबर अपराध व सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए निःशुल्क कानूनी सलाह एवं परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा 100/112,महिला हिंसा के 181,साइबर सेल 1930,एल्डर हेल्पलाइन न 14567 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी साझा की गई। जागरूकता कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया नागी मुर्मू, आंगनवाड़ी सेविकाएं, ट्रेनर,सीएससी संचालक तथा प्रधानाध्यापक परशुराम महतो,शिक्षकों का भी सहरानीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : युवाओं व कांग्रेस नेताओं पर ज्यादती मोदी सरकार की विफलताः महेद्र पांडेय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time