Muri : 10 अगस्त को किसानों का देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय, झारखंड राज्य किसान सभा ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की

मुरी : झारखंड राज्य किसान कौंसिल की बैठक असिम सरकार की अध्यक्षता में महेशपुर, (राहे) में सम्पन्न हुई, बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा किसान विरोधी भारत- अमेरिका व्यापार समझौता सहित किसान मुद्दों पर 10 अगस्त को किसानों का देशव्यापी जेल भरो आन्दोलन एतिहासिक होगा। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता,बिज और बिजली विधेयक, 4 लेबर कोड सहित किसान विरोधी कानूनों को लागू करना आज़ाद भारत में मोदी सरकार का किसानों पर सबसे बड़ा हमला है। बैठक में 10 अगस्त की जेल भरो आन्दोलन की व्यापक तैयारी करने, 01 से 9 अगस्त तक पदयात्रा, जीप यत्था, साईकिल – मोटरसाइकिल जुलूस, घर-घर प्रचार अभियान चला कर 10 अगस्त के जेल भरो आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की गई।

साथ ही सभी से 28 व 29 जुलाई से दिल्ली राष्ट्रीय कन्वेंशन में भाग लेने,  15 अगस्त को आजादी बचाओ दिवस, 13 अगस्त को फिडेल कास्ट्रो जयंती मनाने 15 नवंबर को शहीद बिरसा मुंडा जयंती पर हर गांवों में झंडोत्तोलन कर सभा करने, सितंबर माह में किसान मुद्दों पर झारखंड के सभी प्रखंडों में किसान प्रदर्शन करने, 18 से 21 नवंबर को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए 27 जुलाई को राज्य कन्वेंशन करने, यूरिया -डीएपी खाद में मनमानी मुल्य वृद्धि, घटिया धान बीज वितरण, जल, जंगल व जमीन को कारपोरेट के हाथों सौंपने, हाथियों के आतंक, विस्थापन, पलायन जैसे मुद्दों पर स्थानीय आन्दोलन तेज़ करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो, अध्यक्ष असिम सरकार, उपाध्यक्ष, सुरजीत सिन्हा, संयुक्त सचिव मदुवा कच्छप ,अशोक शाह, प्रफुल्ल लिंडा, शंकर उरांव, ललित मुंडा, राजू मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, उमेश महतो, रीता स्वासी, बिसम्बर महतो, आएता उरांव, तारा पदों रवानी, गोपाल महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के पश्चात भारत-अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एवं मोदी सरकार का पूतला दहन किया गया।

इसे भी पढ़ें : Muri : जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई निंदनीय- देवेन्द्र नाथ महतो

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम की शुरुआत, वयस्क शिक्षा और निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने की दिशा में चलेगा अभियान

झाड़ग्राम  : अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को झाड़ग्राम जिले में न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (NILP) यानी नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। जिला प्रशासन…

Spread the love

Potka : सामाजिक संस्था युवा  की जिलास्तरीय कार्यशाला में बाल विवाह के रोकथाम के लिए पंचायत, समुदाय और प्रशासन के समन्वय पर दिया गया जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। “बाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time