रांची : एस.आर. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तापस घोष को राखी बाँधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने ऑफिस स्टाफ तथा फोर्थ ग्रेड स्टाफ को भी राखी बांधी,क्योंकि उन सभी के सहयोग से विद्यालय के कार्य सुचारु रूप से चलाए जाते हैं।
नन्हीं छात्राओं ने पारंपरिक भावनाओं के साथ प्राचार्य को राखी बाँधी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सुरक्षा, जिम्मेदारी और पारस्परिक सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है।उन्होंने बच्चों को वृक्षों को भी राखी बांधकर पर्यावरण से अपनत्व बनाए रखने की प्रेरणा दीं ।
उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कारपरक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।विद्यालय परिसर में इस अवसर पर उल्लास एवं आत्मीयता का वातावरण रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय पर्वों की सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्ता से परिचित कराने के साथ-साथ प्रेम और सद्भाव का संदेश भी दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनआईटी में MY Bharat–Khelo India Samvad का आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































