श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन
रांची (संगीता पाण्डेय) : पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी गोपी ने की। प्रवचन देते हुए असम की चर्चित साध्वी गोपी ने बताया कि वर्तमान में हर मनुष्य अपने कर्मों को करते हुए अन्याय से लड़ रहा है एवं जीवन में अपनी अलग पहचान अलग-अलग ढंग से बनाने की कोशिश कर रहा है । मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा ले अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए। 25 वर्षो से सन्यास ले रखी साध्वी गोपी ने बताया कि मलेशिया, थाइलैंड, नेपाल, वृन्दावन एवं भारत के विभिन्न स्थानों के बाद अब उनका प्रोग्राम दुबई में होने जा रहा है। वर्तमान में वे असम के गोवाहाटी की बेटियों को प्रोत्साहित कर उनके लिए कार्यक्रम करने जा रही है। मौके पर विभिन्न प्रकार के नृत्य गीत की प्रस्तुति आसाम से आई मीरा भट्टराई द्वारा की गई ।

मौके पर मंदिर के पुजारी अरविन्द कु के साथ सदस्यों में अध्यक्ष डंगुरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जलान, राजेन्द्र प्र अग्रवाल, सचिव मनोज कु. चौधरी, अरविन्द कु अग्रवाल,अंजनी अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल,सुरेश भगत,पवन पोद्दार, कोषाध्यक्ष सज्जन पाडिया,नन्द किशोर चौधरीसुरेश चौधरी, पवन अग्रवाल, पुरण मल सराथ, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विष्णु सोनी, विद्या देवी अग्रवाल,विमला जलान संतोष देवी अग्रवाल, शोभा जलान, सरिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल शुकुत ला केजरीवाल,रामा डोगानिया, ललिता अग्रवाल,उषा मोदी नन्दराणी पाठक,रेखा पोद्दार,शीला मुरारका,रिंकू जलान,आशा सिंह आशा मिश्रा,पर्रमिला पुरोहित, सुनीता देवी,कविता गाडोदिया, उर्मिला पाड़िया व अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग
There is no ads to display, Please add some


















































