Jamshedpur : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने अपने हुनर का मनवाया लोहा

टेल्को सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में आयोजित किया गया कार्यक्रम

जमशेदपुर : अभया बनर्जी फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को शहर के दर्जनभर दिव्यांग स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 12 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 95 बच्चों ने हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों का दिल जीता. इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि अजितेश मोंगा, विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के (चीफ मेडिसिन एण्ड आईसीयू) डॉक्टर संजय श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप में फनिंद्र मिश्रा महाप्रबंधक सप्लाई चैन प्लानिंग जमशेदपुर टाटा कमिंग्स,  उमा नागा वेलू वरीय प्रबंधक मानव संसाधन टाटा कमिंस ने संयुक्त रुप से विधिवत खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा विशेष बच्चों के लिए इस तरह का वृहद कार्यक्रम में वे पहली बार देखा शामिल हुए हैं तथा बच्चों की प्रतिभा से रूबरू होने का मौका मिला है. जिससे उन्हें बहुत अच्छी अनुभूति हो रही है. अभया बनर्जी फाउंडेशन सामाजिक क्षेत्र में विशेष बच्चों के लिए निरंतर बेहतर और बेहतर काम कर रही है. उन्होंने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की. बाद में अतिथियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर समिति ने किया श्याम बाबा का स्वागत

इन स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा
पुरस्कृत प्रतिभागियों के साथ अतिथि

खेलकूद प्रतियोगिता में जिन विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया उनमें मुख्य रूप से टेल्को स्थित आशा किरण स्कूल, सिद्धेश्वर मूकबधिर विद्यालय, नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड, स्टार्ट, ज्ञानोदय नोबेल अकैडमी, पाथ, एसओबी,  दिव्या ज्योति नेत्रहीन संस्थान शामिल है.  खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान फील्ड एंड ट्रेक में कुल 27 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 15 वर्ष से कम और 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बांटा गया था. जिसमें हर तरह के विशेष बच्चों के स्पर्धा आयोजित किए गए. जबकि विशेष बच्चों को कुल पांच श्रेणियां में बांटा गया था. उनकी सुविधा के अनुरूप स्पर्धाएं आयोजित की गई थी. ट्रैक इवेंट के रूप में 50 मीटर,  100 मीटर, 200 मी की दौड़ का आयोजन हुआ. वहीं मैदानी खेल में शॉट पुट, थ्रो बॉल,  स्टैंडिंग जंप, रनिंग जंप, पासिंग थे पार्सल का आयोजन हुआ. सफल प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से मेडल प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए. खेलकूद प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संचालन हेतु तकनीकी अधिकारी एवं खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा और खेल शिक्षक सुबोल चटर्जी के नेतृत्व में 20 तकनीकी अधिकारियों का सहयोग रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोल इंडिया मैराथन में रनजीनियर्स ग्रुप ने लिया हिस्सा

खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम

100 मीटर की दौड़ अंडर 15 वर्ष- प्रथम गंगा दास,  द्वीतीय काजल कुमारी और तृतीय प्रियंका कुमारी, 100 मीटर की दौड़ अंडर 15 वर्ष बालक वर्ग: प्रथम प्रिंस कालिंदी, द्वितीय अंशु कुमार, तृतीय निखिल सुंडी.100 मीटर दौड़ 15 वर्ष से कम बालक वर्ग: प्रथम वे कल्याण राव, द्वितीय रामू बेसरा,  तृतीया कुशल शाह. गोला फेक 15 वर्ष से कम आयु के लड़कों के लिए: प्रथम अनुराग तंतु बाई , द्वितीय अनुकल्प खेमारी , तृतीय तेजवीर सिंह. गोला फेक 15 वर्ष से अधिक आयु बालक वर्ग-प्रथम रितेश कुमार सिंह,  द्वीतीय आकाश प्रमाणिक, तृतीय ए हेमनाथ. रनिंग जंप 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग बालक-प्रथम आकाश प्रमाणिक,  द्वितीय आनंद बारदा, तृतीय देवेंद्र सिंह. 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग-ओपन ग्रुप-प्रथम श्वेता कुमारी,  द्वितीय गंगा श्री दास, तृतीय अलीफा परवीन. 200 मीटर  की दौड़ बॉयज ओपन ग्रुप: प्रथम रामू  बेसरा , द्वितीय कौशल शाह,  तृतीय अंशु कुमार.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिले में 10 से 25 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया रोधी अभियान, मिड डे मिल के बाद स्कुली बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में अभ्या बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष जौहर बनर्जी, पदाधिकारी उत्तम मिश्रा,  रिंकू मिश्रा,  अनीता पॉल,  बरनाली दास, पीए बनर्जी, अनुष्का मिश्रा, मनीष जैन, वंदना जैन, आशीष चौधरी, सुषमा पांडे आदि का विशेष सहयोग रहा. अध्यक्ष जौहर बनर्जी ने अतिथियों का अभिनंदन किया.  खेल एवं मंच का संचालन श्याम कुमार शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन बर्नाली दास ने दिया.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time