देवघरः महाशिवरात्रि पर देवघर में भव्य तरीके से निकाली जाने वाली शिव बारात का आयोजन इस बार झारखंड पर्यटन विभाग करेगी. बारात को लेकर दो आयोजन समितियां अपने तरीके से अलग-अलग तैयारी कर रही थी. दोनों ही समितियां बारात निकालने की बात कह रही थी. अलबत्ता दोनों के विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पर्यटन विभाग को बारात निकालने का निर्देश दिया है. यह जानकारी देवघर के डीसी विशाल सागर ने दी. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को निर्देश है कि इस बार शिव बारात पर्यटन विभाग निकालेगी. इसको और भव्य तथा सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा. जिससे शिव बारात की ख्याति और बढ़े, ताकि विभिन्न स्थानों से दर्शनार्थी यहां आए और इसमें भाग ले.
इसे भी पढ़ेः Deoghar: चार दिवसीय संत रविदास जयंती समारोह का 12 फरवरी से, तैयारी जोरों पर
शिव बारात का पूरा आयोजन पर्यटन विभाग करेगी. झांकियां निकलने से लेकर शहर की सजावट समेत अन्य सारे काम पर्यटन विभाग के जिम्मे होगा. इसमें विभिन्न संस्थाओं और प्रबुद्ध लोगों का सहयोग लिया जाएगा, ताकि बारात और भव्य तरीके से निकले. उल्लेखनीय है कि देवघर में 1994 से शिव बारात निकल जाने की परंपरा है. शिवरात्रि महोत्सव समिति इस बारात का आयोजन कर रही थी. लेकिन दो साल से आयोजन समिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. इस बार दोनों ही आयोजन समितियां शिव बारात निकालने की तैयारी कर रही थी. इस विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब पर्यटन विभाग देवघर में शिव बारात निकालेगी.
There is no ads to display, Please add some



















































