Jamshedpur : चम्पाई के खिलाफ झामुमो प्रवक्ता की बयानबाजी से विफरा आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा

हार से बौखलाए झामुमो नेता दे रहे अनाप-शनाप बयान : रामदास टुडू

जमशेदपुर :  झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के बारे में दिए गए बयान के बाद कोल्हान के मजदूरों, किसानों एवं आदिवासियों में भारी नाराजगी है. इस मुद्दे पर जिले के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं “आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा” के संयोजक रामदास टुडू एवं सोनाराम मार्डी ने झामुमो प्रवक्ता पर हमला बोला. कहा सरायकेला में झामुमो प्रत्याशी की हार से बौखलाये सुप्रियो भट्टाचार्य यह भूल रहे हैं कि कोल्हान समेत पूरे झारखंड में झामुमो का संगठन बनाने में पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन का सबसे बड़ा योगदान है.झारखंड आंदोलन के समय संगठन के लिए जंगलों, पहाड़ों एवं गांवों में लगातार कई-कई महीनों तक रहे. उस समय ना कोई पद था, ना झारखंड राज्य था और ना ही सत्ता में आने की कोई उम्मीद थी. लेकिन उस समय भी उन्होनें हजारों मजदूरों को इकट्ठा कर आंदोलन किया. उनके आंदोलन की वजह से टाटा स्टील प्रबंधन झुका और हजारों लोगों को नौकरी मिली. यूसिल में भी चम्पाई दा की आंदोलन की वजह से आज हजारों परिवारों के घरों में चूल्हा जल रहा है.

इसे भी पढ़ें : 

अपमान पर पार्टी छोड़ी, नुकसान नहीं पहुंचाया

झारखंड आंदोलन का सफल नेतृत्व करने के बावजूद झामुमो ने उनका जो अपमान किया, उस की वजह से वे पार्टी छोड़ने को मजबूर हो गये. लेकिन उसके बाद भी, उन्होंने कभी भी अपनी पुरानी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का कोई प्रयास नहीं किया. यह जनता का प्यार है कि भाजपा में आने के बाद भी वे सरायकेला सीट पर रिकार्ड वोटों से जीते. जबकि इस बार उन्हें हराने के लिए झामुमो ने पूरी ताकत झोंक दी थी. उन्होंने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य सरायकेला में हार का रोना बंद कर के अपनी सरकार पर ध्यान दें.

आदिवासियों के शोषण के खिलाफ आंदोलन जल्द

झारखंड में आदिवासी समाज दो-तरफा मार झेल रहा है. एक ओर बांग्लादेशी घुसपैठिए उनकी जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धर्म बदल चुके ईसाई आदिवासी समाज की आरक्षित नौकरियों एवं पदों को छीनते जा रहे हैं. लेकिन सरकार खामोश है. उन्होंने कहा कि सरकारी संरक्षण में चल रहे आदिवासियों के शोषण के खिलाफ चम्पाई दा फिर एक आंदोलन करेंगे और समाज को एकजुट करेंगे. पूरे समाज को जगा कर, सरकार की आदिवासी-विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करेंगे. दादा के नेतृत्व में फिर एक बार उलगुलान होगा.

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time