Chaibasa : अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए जागरूकता रथ को किया गया रवाना

 चाईबासा : चाईबासा जिला समाहरणालय से पश्चिम सिंहभूम जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.  पुलिस उप महानिरीक्षक  मनोज रतन चौथे ने बताया कि अफीम के विरुद्ध पूरे कोल्हान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है . उसी के परिपेक्ष में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. यह जागरूकता रथ क्षेत्र में जा जाकर जनमानस को अफीम की खेती से बचने के लिए जागरूक करेगी. अफीम की खेती एक दंडनीय अपराध है.

इसे भी पढ़ें :  Chakulia : फैक्ट्रियों से फैलते प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क को जाम

किसानों को मुख्य धारा के कृषि से जोड़ने का कार्य किया जाएगा

उन्होंने सभी लोगों से अपील किया है कि अपने आस पड़ोस अगर आप अफीम के खेती करते हुए देखते हैं, तो उसकी सूचना तुरन्त अपने नजदीकी थाना को करें.  सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाता हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही हम अफीम की खेती करने वाले किसानों को मुख्य धारा कृषि से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. मौके पर उपविकास आयुक्त, डालसा सचिव, सार्जेंट मेजर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Potka : बेघर हुआ परिवार, झाड़ियों में लगी आग से घर स्वाहा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

    जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

    Spread the love

    Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

    जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time