New Delhi : सिख विरोधी दंगा केस में सज्जन कुमार दोषी, 18 फरवरी को सुनायी जाएगी सजा

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुआ था दंगा, 41 साल बाद आया फैसला

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया गया. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिख विरोधी दंगों से जुड़े सरस्वती विहार मामले में सज्जन कुमार को हत्या सहित अन्य धाराओं में दोषी ठहराया है. कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार इस मामले में आरोपी थे. ये मामला 1 नवंबर 1984 का है, जिसमें पश्चिमी दिल्ली के राज नगर इलाके में पिता-पुत्र, सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह की हत्या कर दी गई थी. शाम में करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच दंगाइयों की एक भीड़ ने लोहे की सरियों और लाठियों से पीड़ितों के घर पर हमला किया था. 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हो गई थी. उसी की प्रतिक्रिया में पूरे देश में दंगा भड़क गया. जिसमें सैकड़ो लोग मारे गए थे. दिल्ली में हुए दंगा में कई सिख परिवार तबाह हो गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेम्को सड़क दुर्घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, की आगजनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ शातिर अपराधी सुकू कर्मकार हुआ गिरफ्तार

सीतारामडेरा के पांडेय घाट से हुई गिरफ्तारी, माशूक मनीष गैंग से जुड़ा बताया जा रहा आरोपी; शहर के तीन थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं आपराधिक मामले जमशेदपुर : दुर्गा पूजा…

Spread the love

Jamshedpur : मारपीट के आरोप पर विधायक संजीव सरदार का पलटवार, बोले-अधिकारियों से सिर्फ जानकारी ली, मारपीट का आरोप बेबुनियाद

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ के साथ कथित मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विभागीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time