Jamshedpur : जेम्को सड़क दुर्घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, की आगजनी

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को चौक में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आगजनी कर मानीफीट मुख्य सड़क को जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द घटना करने वाले ट्रक को पकड़े और कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर। इस दौरान सड़क के दोनों तरह लंबा जाम लग गया। सूचना टेल्को थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया पर लोग मानने को तैयार नहीं थे। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इधर पुलिस का कहना है कि उन्होंने आस पास के पार्किंग में भी ट्रक की तलाश की पर ट्रक नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की तलाश कर रही है वहीं परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपी की पकड़ नहीं लेती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें :  Delhi : भोजपुरी दबंग्स बनाम तेलगु वॉरियर्स, 14 फरवरी को होगी रोमांचक भिड़ंत

कृष्णा कुमार शर्मा जोजोबेड़ा स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत थे

बता दे कि सोमवार देर रात अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 38 वर्षीय कृष्णा कुमार शर्मा और उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजलि कुमारी की जान चली गई थी जबकि 18 वर्षीय विक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा कुमार शर्मा जोजोबेड़ा स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत थे, जबकि उनकी बेटी अंजलि कुमारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसे रांची में आयोजित एमटीएस परीक्षा में शामिल होना था। परीक्षा में शामिल होने के लिए कृष्णा कुमार अपने बेटे विक्की के साथ उसे रात करीब 1 बजे टाटानगर स्टेशन छोड़ने गए थे, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण तीनों वापस घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें : Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का लखनऊ में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time