पोटका : प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल पोटका के समीप दो घरों के बीच संकरी गली में बुधवार को एक गाय फंस गयी. संभवतः गाय गली से होकर जा चाहती थी. गली में घुसने के बाद वह आगे नहीं जा पा रही थी. गाय की इस दयनीय स्थिति पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी. तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों ने युद्ध स्तर पर गाय को निकालने का कार्य शुरु किया. गाय के पैर में रस्सी बांधकर 8-10 लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला गया. इस दौरान गाय को कई जगह चोटें आई. जिसके बाद पशुपालन विभाग को घटना की सूचना दी गई. सूचना के बाद पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे तथा घायल गाय का इलाज किया.
इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : सीआरपीएफ जवानों को लेकर लौट रही मैक्स पिकअप वाहन पलटने से आठ जवान घायल
There is no ads to display, Please add some



















































