Madhupur : महुआडाबर मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक की बम मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

 

देवघर : मधुपुर थाना क्षेत्र के पिपरासोल गांव के दुबे मंडा के पास गुरुवार सुबह में एक शिक्षक की बम मारकर हत्या कर दी गई। मृतक संजय दास वर्तमान में पेशे से शिक्षक थे। हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की जानकारी पाकर मधुपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : पिताजुड़ी मध्य विद्यालय में रक्तदान शिविर 16 फरवरी को

पत्नी पूर्व में जिला परिषद की सदस्य थी

पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिजनों के मुताबिक, यह वारदात सुबह में उस समय हुई, जब शिक्षक संजय दास स्कूटी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर बम से हमला कर दिया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। संजय दास मधुपुर के महुआ डाबर मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे और उनकी पत्नी पूर्व में जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी है।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: पुलिस ने शहर भर में देर रात चलाया गया ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान

Spread the love

Related Posts

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time