घायलों का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज
पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के दारुसाईं से बाइक पर सवार होकर सेवानिवृत पुलिसकर्मी सीताराम माझी एवं एक अन्य हाता की ओर जा रहे थे. उसी दौरान हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार के दोनों रोड पर गिर गए तथा गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा कोवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई, साथ ही 108 एम्बुलेंस को भी घायलों को पहुंचाने के लिए कॉल किया गया. मगर 108 एंबुलेंस ब्रेकडाउन होने की वजह से दूसरे वाहन की मदद से उन्हें तारा सेवा सदन हाता लाया गया. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. वहीं कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान द्वारा घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.सीताराम माझी झारखंड पुलिस से सेवानिवृत हुए हैं. इस घटना में उनके साथ जा रहे पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा बंधुवा के रहने वाले लखन सोरेन को भी गंभीर चोटे आई हैं.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष के घर से नकद समेत छह लाख की चोरी
There is no ads to display, Please add some



















































