पटमदा : पटमदा अंचल अधिकारी राजेन्द्र कुमार दास ने गुरुवार को ओड़िया पंचायत भवन में एक बैठक की। जिसमें पत्थर खदानों एवं क्रशर से संबंधित विभिन्न मुद्दों तथा समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से ओड़िया, बनकुंचिया एवं कश्मार पंचायत क्षेत्र में स्थित पत्थर खदान एवं क्रशर की वजह से आम जनमानस को हो रही यातायात की समस्याओं के समाधान के लिए रास्ता में प्रति दिन पानी का छिड़काव करने का निर्देश अंचल अधिकारी ने सभी खदान एवं क्रेशर मालिकों को दिया गया। विद्यार्थियों और मैट्रिक-इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों के विद्यालय आने जाने के समय भारी वाहनों का आवागमन बंद रखने का निर्देश दिया गया, साथ हीं अवैध ब्लास्टिंग रोकने तथा ओवर लोड वाहनों का आवागमन रोकने का निर्णय लिया गया। मौके पर पटमदा प्रखंड प्रमुख, कमालपुरा थाना प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, जेएलकेएम कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड बोर्ड का पेपर लीक होने पर भाजयुमो नेता ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल
There is no ads to display, Please add some



















































