Jharkhand: सरकारी स्कूल में वोकेशनल कोर्स के साथ मीडिया एंटरटेनमेंट और आईटी पढ़ सकेंगे विद्यार्थी, इसी सत्र से शुरू होगी कक्षाएं

रांची: अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को अपने हुनर को संवारने का एक और मौका मिलेगा. आगामी सत्र 2025-26 से सरकारी प्लस टू स्कूलों में दो नए वोकेशनल कोर्स मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) शुरू किए जाएंगे. यह कोर्स खासतौर पर नौवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होंगे. यह कोर्स 2025-26 सत्र से शुरू होंगे. छात्रों को इस दौरान अपने रुचि के अनुसार मीडिया एंड एंटरटेनमेंट या आईटी कोर्स को चुनने का विकल्प मिलेगा.

नौवीं से 12वीं तक के लिए नया अवसर

ये कोर्स छात्रों को अपनी रुचियों के अनुसार अतिरिक्त विषय चुनने की सुविधा देंगे. पहले से कई स्कूलों में रिटेल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी जैसे वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं. अब इन स्कूलों में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) के कोर्स भी शुरू किए जाएंगे. इस पहल के तहत विद्यार्थियों को इन विषयों के लिए विशेष शिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं.

क्या है वोकेशनल कोर्स का महत्व?

वोकेशनल कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने हुनर को पेशेवर स्तर पर विकसित करने का अवसर देना है. अब विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार किया जाएगा. इससे उन्हें तकनीकी और सृजनात्मक क्षेत्रों में रोजगार के लिए बेहतर कौशल मिलेगा. सरकारी स्कूलों में अब वोकेशनल कोर्स के प्रति विद्यार्थियों की रुचि लगातार बढ़ती जा रही है. सीतारामडेरा आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल के वोकेशनल शिक्षक विजय कुमार के अनुसार, विद्यार्थियों में धीरे-धीरे इन कोर्सों को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है. इस समय इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

विद्यार्थी जो आईटी में चार साल तक नियमित पढ़ाई करेंगे, उन्हें जैक (झारखंड एकेडेमिक काउंसिल) से प्रमाण पत्र के अलावा डिप्लोमा डिग्री भी प्राप्त होगी. इस तरह, सरकारी स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ पेशेवर कौशल भी विद्यार्थियों को प्राप्त होगा, जो भविष्य में उनके करियर में मददगार साबित होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मैट्रिक की परीक्षा दे रही 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time