जिला बार संघ ने स्वर्गीय रतन टाटा जी की 86वीं जयंती मनाई

रतन टाटा जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें किया गया नमन.

 

जमशेदपुर : जिला बार संघ ने शनिवार को पुराना कोर्ट में स्वर्गीय रतन टाटा जी की 86वीं जयंती समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश नारायण सिंह ने किया.  कार्यक्रम का संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया.  पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने तैयार की थी. सर्वप्रथम रतन टाटा जी के जन्म दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी दिनेश नारायण सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सभी ने सम्मानित किया. उसके बाद रतन टाटा जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ सभी अधिवक्ताओं ने  किया.  अधिवक्ता संजीव कुमार झा, रविंद्र कुमार केशव सिंह, संजीव झा, अवतार सिंह, प्रधान सिकंदर कुमार, विवेक प्रसाद, आशीष दत्त, पवन कुमार, शरद चंद्र महतो के साथ लगभग 100 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे.  सभी ने आपस में मिलकर केक काटा.  अंत में पवन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

इसे भी पढ़ें : पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह को जिला कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

जमशेदपुर : पावन पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग (भारतीय डाक) ने दूर-दराज बैठे भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते और स्नेह को समय पर पहुँचाने के लिए विशेष तैयारियाँ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time