गोवंशों को बिहार के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था.
गिरिडीह : डुमरी के एनएच 19 पर तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंशों से भरा कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि गोवंशों से भरा कंटेनर बिहार के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था. जहां पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मदद से कंटेनर को पकड़ा गया. हालांकि इस दौरान ड्राइवर खलासी भागने में सफल रहे. फिलहाल पुलिस ने सभी गोवंशों को मधुबन गौशाला में छोड़ दिया है. निमियाघाट थाने में गाड़ी मालिक, ड्राइवर, खलासी सहित अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है.
वीडियों देखें :
बाइट- सुनीता देवी (जिला परिषद सदस्य)
There is no ads to display, Please add some



















































