Muri : मुरी में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ आयोजन

मुरी : , दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल (हटिया) के तत्वावधान में सरहुल पूर्व की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी जीवंत प्रस्तूति से सबका दिल जीत लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक, रांची एन. करुणानिधि सिंह मौजूद रहे। अपने संबोधन में एन करूणानिधी ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संस्कृति के प्रति गर्व और सामाजिक एकता का जीवंत संदेश है।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रांची नगर की महापौर (मेयर) रोशनी खलखो ने नागपुरी भाषा में अपने भावपूर्ण संबोधन से जनसमूह को भावविभोर कर दिया। विशेष आकर्षण के रूप में झारखंड ट्राइबल क्वीन 2025 पूजा लकड़ा की उपस्थिति युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विनोद उरांव, रवि कुमार तिर्की, हेमलाल लकड़ा, विजय भगत, लालदेव उरांव, विलियम उरांव, आर. के. उरांव, राणा मुंडा, सेवक उरांव, डी.एस. मुंडा, संजय लिंडा, अरुण खलखो, अणेश्वर उरांव, रमेश महली, राजू तिर्की, संजय करकेटा, अरिता बड़ा, चुलवा उरांव, सकलू उरांव, पंचू भगत, सुमित किंडो, अल्बर्ट लकड़ा, टी. लकड़ा, जलेश्वर भगत, सुनील उरांव, ए. के. टोप्पो, प्रदीप टोप्पो, रमेश चंद्र उरांव, प्रदीप तिर्की, ए. जे. किंडो, भूषण मिंज, जे. पी. भगत, एम. के. मुंडा, हरीश लोहरा, सोनी तिर्की, लखन मुंडा, अमृत कछाप, रितेश कुजूर, अमन कुजूर, रवि उरांव, हेमंत उरांव, अजय उरांव, वी. भगत, शांति देवी, शीला देवी, रीना बरला, अनिता कुमारी, कल्याणपुर हटिया रेलवे क्लोनी के अन्य जागरूक महिलाओं सहित अन्य सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप अध्यक्ष व पीयूष बने महासचिव

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने नए सत्र (2026-27) के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time