Deoghar: लक्ष्मीपुर चौक के पास अस्थाई हरेक माल की दुकान में लगी भीषण आग

देवघर: शहर के लक्ष्मीपुर चौक के पास हरेक माल की अस्थाई दुकान में मंगलवार दोपहर मे भीषण आग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकान में बांस और प्लास्टिक की छप्पर थी, जिससे आग क्षण भर में ही फैल गई। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते लपटें तेज और बेकाबू हो गई। इसके बाद फायर स्टेशन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उक्त दुकान मेला स्पेशल है, जो सालों भर रहता है।

आग से बचाव का उपाय नहीं होता है

फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने वाला है। मेले में एक लाख से अधिक अस्थाई दुकान लगती है, लेकिन किसी में आग से बचाव का उपाय नहीं होता है। लक्ष्मीपुर चौक के पास जहां आग लगी है, वह भी मेला क्षेत्र है। फिर भी प्रशासन की ओर से कभी इस दिशा में पहल नहीं की गई है।

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time