Saraikela: राजनगर में भीषण हादसा – सड़क किनारे खड़े हाईवा टकराई बाइक, जमशेदपुर के तीन युवकों की मौत

सरायकेला:  जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के लकड़ाकोचा मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जमशेदपुर के बारीडीह निवासी तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लखन कुमार, संजय लोहार और राजू सांडिल के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक हाईवा से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम हटवाया। फिलहाल फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में NH-49 पर भीषण हादसा, ट्रक ड्राइवर का पैर कटा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *