Bahragora: बहरागोड़ा में NH-49 पर भीषण हादसा, ट्रक ड्राइवर का पैर कटा

बहरागोड़ा:  रविवार तड़के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना के पास एनएच-49 पर दो बड़े वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

हादसे में एक ड्राइवर, हनुमान प्रसाद (45), का पैर कट गया। बहरागोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गाड़ी से निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सर्विस रोड निर्माण के नाम पर कई महीनों से सड़क बंद है, जिसके चलते मुख्य मार्ग को वन-वे बना दिया गया है। इससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
लोगों का कहना है कि एनएचएआई की गलत डिजाइनिंग के कारण सर्विस रोड और मेन रोड को अलग रखने के बजाय मिला दिया गया, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: बाजार से घर लौटते समय फिसली बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time