UCIL में मजदूरों की बहाली को लेकर ठेका यूनियन का प्रबंधन को अल्टीमेटम, पोटका विधायक संजीव सरदार को भी सौंपा ज्ञापन

14 दिन में बहाली नहीं तो 15वें दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

पोटका : यूसिल नरवा पहाड़ माइंस की आठ ठेका इकाइयों में टेंडर अवधि समाप्त होने और नई टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण विस्थापित एवं स्थानीय मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर झारखंड ठेका मजदूर यूनियन ने रविवार को तुरामडीह विधायक कार्यालय में पोटका विधायक संजीव सरदार को ज्ञापन सौंपते हुए प्रबंधन को दिए 14 दिन के अल्टीमेटम से अवगत कराया है।

यूनियन ने यूसिल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में मजदूरों को पुनः कार्य पर नहीं बहाल किया गया, तो 15वें दिन से सभी इकाइयों के मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
यूनियन द्वारा विधायक को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्षों से कार्यरत मजदूरों को बिना कारण बाहर बैठाया गया है। यूनियन ने मांग की है कि नई टेंडर प्रक्रिया में पुराने मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए और 365 दिन काम की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देने वालो में बलिया मुर्मू, लवकिशोर मार्डी, सुनील हांसदा आदि शामिल थे. प्रतिलिपि यूसिल प्रबंधन, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को भी भेजी गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : परसुडीह में दर्जनों अवैध अतिक्रमण पर 4 को चलेगा बुलडोजर, दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

Spread the love

Related Posts

Gua : आईकुटी गांव में बहारी लोगों द्वारा अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, ग्रामीण मर्माहत

सरना स्थाल पर पेड़ों की कटाई से जनजातीय आस्था और परंपरा पर उठे सवाल गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के आईकुटी गांव में बहारी लोगों ने बिना स्थानीय अधिकारियों और ग्रामीणों…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *