Saraikela: चांडिल डैम में अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज का एक छात्र डूबा, मौत

सरायकेला: खरसावां जिला के चांडिल डैम जलाशय में रविवार की शाम करीब 6 बजे नहाने के दौरान अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज कपाली का एक छात्र की डूबने से मौत हो गई. सोमवार की सुबह चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ गोताखोर के साथ चांडिल डैम पहुंचे। गोताखोर के मदद से मृतक की युवक का शव निकल गया. मृतक युवक की पहचान रामगढ़ जिला के बरकाकाना दुर्गीबस्ती निवासी मोहम्मद साहिल (22) के रूप में हुई है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मोहम्मद साहिल चांडिल कपाली के अलकाबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता था. रविवार की शाम अपने 8 – 10 दस्तों के साथ चांडिल डैम घूमने आया था. वही शाम को चांडिल डैम में नहाने के दौरान डैम के गहरे पानी में घुस जाने से उसकी मौत हो गई. चांडिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी दिलशन बिरूआ ने बताया कि मृतक युवक के परिजन को सूचना दी गई है. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :Deoghar: देवघर की बरखा झुनझुनवाला को ड्रीम गर्ल के हाथ मिला Spiritual Excellence Blue diamond Award

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time