AAM Portal: आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल ने बनाया रिकॉर्ड, रक्तचाप की 107 करोड़ से ज्यादा जांचें की गईं

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्य सभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) पोर्टल पर ताजातरीन आंकड़े प्रस्तुत किए. फरवरी 2025 तक देश भर में कुल 1,76,573 एएएम पोर्टल चालू हो चुके हैं.

स्वास्थ्य जांचों में बड़ी संख्या

पोर्टल के अनुसार, AAM में उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए भारी संख्या में जांचें की गई हैं. फरवरी 2025 तक, उच्च रक्तचाप के लिए 107.10 करोड़ जांचें की गई हैं, जबकि मधुमेह के लिए 94.56 करोड़ जांचें की गई हैं.

वेलनेस गतिविधियों का आयोजन

AAM पोर्टल के तहत वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए योग, साइकिलिंग और ध्यान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है. 28 फरवरी 2025 तक, एएएम में योग सत्र सहित कुल 5.06 करोड़ वेलनेस सत्र आयोजित किए गए हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है.

इसे भी पढ़ें : UGC Ragging Rule: रैगिंग पर यूजीसी का नया नियम, नियंत्रण के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रमुख होंगे जिम्मेदार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time