Mental Health: आयुष्मान भारत योजना में मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर, अब तक खर्च किए जा चुके हैं 87 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: देश भर में सरकार मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और पहलों पर काम कर रही है.आयुष्मान भारत योजना के तहत मानसिक विकारों को कवर करने वाले स्वास्थ्य लाभ पैकेज (एचबीपी) का विस्तार किया गया है. यह योजना मानसिक दिव्यांगता, सिज़ोफ्रेनिया, ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम विकार जैसे विकारों के इलाज के लिए 22 चिकित्सीय प्रक्रियाएं प्रदान करती है. 27 चिकित्सा विशेषताओं में 1961 चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के तहत 87 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिससे लाखों लाभार्थियों को कैशलेस उपचार मिल रहा है.

 

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) और जिला स्तर पर सुविधाएं

सरकार ने देशभर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इसके तहत 767 जिलों में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (डीएमएचपी) लागू किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में बाह्य रोगी सेवाएं, परामर्श, निरंतर देखभाल, और 10 बिस्तरों वाली इन-पेशेंट सुविधाएं शामिल हैं.

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 1.75 लाख से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्रों (एसएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में परिवर्तित किया है. इनमें मानसिक और तंत्रिका संबंधी विकारों की देखभाल के लिए भी विशेष पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं.

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञताओं में सुधार

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में तृतीयक देखभाल की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार ने 25 उत्कृष्टता केंद्रों को मंजूरी दी है. इसके साथ ही 47 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञताओं में पीजी विभागों को सहयोग प्रदान किया गया है.

डिजिटल अकादमियों और टेली मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

सरकार ने वंचित क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए 2018 से डिजिटल अकादमियां स्थापित की हैं. इन अकादमियों के माध्यम से 42,488 पेशेवरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है. इसके अलावा, 10 अक्टूबर 2022 को “राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम” भी शुरू किया गया, जिसके तहत 53 टेली मानस प्रकोष्ठ स्थापित किए गए हैं.

राष्ट्रीय टेली मानस मोबाइल एप्लिकेशन

2024 में, सरकार ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “टेली मानस मोबाइल एप्लिकेशन” लॉन्च किया. यह एप्लिकेशन मानसिक स्वास्थ्य और विकारों से जुड़ी समस्याओं के लिए सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है, जिससे अधिक लोगों तक मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके.

इसे भी पढ़ें : AAM Portal: आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल ने बनाया रिकॉर्ड, रक्तचाप की 107 करोड़ से ज्यादा जांचें की गईं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने शहर की दवा दुकानों और फार्मेसियों का किया संयुक्त निरीक्षण 

झाड़ग्राम :  दवाओं की बिक्री और भंडारण में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को शहर की विभिन्न…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time