Adityapur: डॉक्टर्स डे बना जीवन रक्षक अभियान का प्रतीक, 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

 

आदित्यपुर: डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरैक्ट क्लब जमशेदपुर मिडटाउन द्वारा आदित्यपुर स्थित मगध सम्राट हॉस्पिटल परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का परिचय दिया.

सरायकेला-खरसावां ब्लड बैंक के अनुसार इस शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. इस रक्त का उपयोग ज़रूरतमंद मरीजों के इलाज में किया जाएगा, जिससे कई ज़िंदगियों को नया जीवन मिल सकेगा. रक्तदाताओं ने रक्तदान के बाद जन-जागरूकता और मरीजों की सेवा के लिए लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया.

शिविर में सरायकेला के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, डॉ. ज्योति, रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. सभी ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोच्च रूप बताया और युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया.

ब्लड डोनेशन शिविर का नेतृत्व रोटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष राजेश्वर जयसवाल और सचिव गोपाल कृष्ण ने किया. आयोजन में सरायकेला-खरसावां ब्लड बैंक के तमाम कर्मचारी और सहयोगी सक्रिय भूमिका में मौजूद रहे, जिनकी मेहनत और सेवा भावना ने इस आयोजन को सफल बनाया.

 

इसे भी पढ़ें :

Adityapur: संध्या गश्ती में बड़ा खुलासा, झोपड़ी में चल रहा था जुए का अड्डा, तीन जुआरी गिरफ्तार
Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time