Adityapur: संध्या गश्ती में बड़ा खुलासा, झोपड़ी में चल रहा था जुए का अड्डा, तीन जुआरी गिरफ्तार

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना पुलिस ने सोमवार को राम बढ़िया बस्ती स्थित बबलु लोहार के घर के पास एक झोपड़ीनुमा संरचना में चल रहे जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की. संध्या गश्ती के दौरान की गई इस छापेमारी में तीन जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

आरोपी कौन? और क्या बरामद हुआ?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कदमा निवासी सोनू प्रसाद, मानगो निवासी अविनाश कुमार और चिनमय घोष के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान तीनों के शरीर पर पहने हुए कपड़ों से नकद राशि बरामद की गई:

सोनू प्रसाद के पास से ₹2000

अविनाश कुमार के पास से ₹2500

चिनमय घोष के पास से ₹3000

इसके अलावा जुए के अड्डे से ₹2200 नगद, खुले हुए 40 ताश के पत्ते, 30 बंद ताश के गड्डी, तथा काले रंग की एक स्टील बॉडी बुलेट मोटरसाइकिल (JH05BE-2908) भी जब्त की गई है.

इस पूरी कार्रवाई में संतोष कुमार सेन, आनंद एक्का एवं सशस्त्र बल की सक्रिय भूमिका रही. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: साइबर ठगों के झांसे में फंसे विधायक – व्हाट्सएप पर मिली ‘फॉर्च्यूनर’ की तस्वीर, और गंवा बैठे 1.27 लाख रुपये


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time