- निर्मल महतो और रतीलाल महतो की जयंती कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन
- नगर निगम चुनाव को लेकर झामुमो ने बनाई रणनीति
आदित्यपुर : गम्हरिया स्थित पारस होटल में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 जनवरी को खरसावां स्थित शहीद स्थल पर निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मजदूर नेता शहीद रतीलाल महतो की जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव, संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं और भविष्य की राजनीतिक रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने झारखंड के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कट्टरपंथियों के चंगुल में पाकिस्तान और बांग्लादेश – जेपी पांडेय
झामुमो कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
बैठक में जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन, बबलू प्रधान, गुरु चरण मुखी, शेख हुसैन, शकुंतला महाली, सुशीला तांती, युवा नेता सनी सिंह, सनातन महतो, बबलू तिवारी सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक ने झामुमो की आगामी राजनीतिक गतिविधियों को दिशा देने का काम किया।