Jamshedpur : जिले में ठंड और शीतलहर के बीच प्रशासन ने किया कंबल वितरण

  • उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है
  • शीतलहर से बचाव के लिए प्रशासन की सतत कोशिशें

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर वृद्ध, निराश्रित और अन्य योग्य लाभुकों के बीच कंबल वितरण शुरू कर दिया है। उपायुक्त ने बीडीओ, सीओ और नगर निकाय पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जरूरतमंद व्यक्तियों तक समय पर कंबल पहुंचे। इसके तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चिन्हित बस्तियों, आश्रय गृहों और सार्वजनिक स्थलों पर राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच में चुनावी सरगर्मी तेज, पवन सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए ठोकी दावेदारी

ठंड में राहत के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गर्म एवं ऊनी कपड़े पहनें और अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर जाने से बचें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर संध्या के समय अलाव की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी व्यक्ति को शीतलहर के दौरान कठिनाई न हो। जिला प्रशासन लगातार शीतलहर से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time