- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है
- शीतलहर से बचाव के लिए प्रशासन की सतत कोशिशें
जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर वृद्ध, निराश्रित और अन्य योग्य लाभुकों के बीच कंबल वितरण शुरू कर दिया है। उपायुक्त ने बीडीओ, सीओ और नगर निकाय पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जरूरतमंद व्यक्तियों तक समय पर कंबल पहुंचे। इसके तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चिन्हित बस्तियों, आश्रय गृहों और सार्वजनिक स्थलों पर राहत सामग्री वितरित की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच में चुनावी सरगर्मी तेज, पवन सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए ठोकी दावेदारी
ठंड में राहत के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल
उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गर्म एवं ऊनी कपड़े पहनें और अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर जाने से बचें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर संध्या के समय अलाव की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी व्यक्ति को शीतलहर के दौरान कठिनाई न हो। जिला प्रशासन लगातार शीतलहर से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
There is no ads to display, Please add some



















































