Ghatshila: घाटशिला में शस्त्रधारकों को प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम, नियम न माने तो लाइसेंस रद्द

घाटशिला:  जिला प्रशासन ने घाटशिला उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी लाइसेंसी शस्त्रधारकों को अल्टीमेटम दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने अब तक अपना लाइसेंसी हथियार संबंधित थाने में जमा नहीं कराया है, उन्हें 28 अक्टूबर तक हर हाल में हथियार जमा कराना अनिवार्य है।

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 8 अक्टूबर को एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें 15 अक्टूबर तक हथियार जमा करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन कई लोगों ने अब तक नियम का पालन नहीं किया। इस वजह से प्रशासन ने अब एक बार फिर मौका दिया है।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि तक हथियार जमा न कराने वालों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। प्रशासन ने यह भी कहा कि इस बार कोई ढील नहीं दी जाएगी और सभी को कानून का पालन करना अनिवार्य है। इस कदम का उद्देश्य उपचुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ड्रीम होम रियल एस्टेट ग्रुप ने धातकीडीह मक्का मस्जिद के चार इमामों को नजराने में दी 900 sqft जमीन

जमशेदपुर : ड्रीम होम रियल एस्टेट ग्रुप द्वारा मक्का मस्जिद धतकीडीह में एक कार्यक्रम के दौरान चार मौलवी इमाम को 900 — 900 स्क्वायर फिट का जमीन नजराना के रूप…

Spread the love

Gua : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं को SIR का दिया गया प्रशिक्षण

गुवा : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी तथा प्रखंड कमिटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time