Jadugora: गालूडीह में पलटन मुर्मू का जोरदार प्रचार, सोमेश सोरेन के लिए वोट अपील

जादूगोड़ा:  जमशेदपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में गालूडीह में जोरदार चुनावी प्रचार किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार वे सोमेश सोरेन को जीताने के लिए मतदान करें।

चुनावी दौरे के दौरान पलटन मुर्मू ने कहा कि घाटशिला के दिवंगत विधायक रामदास सोरेन की याद में जनता इस बार सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस चुनाव में पूर्व के रिकॉर्ड को भी तोड़ा जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में पलटन मुर्मू ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेटे के मोह में चंपाई सोरेन ने झामुमो छोड़ दी, जबकि पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया। उनका कहना था कि इस चुनाव में इसका खामियाजा उन्हें भारी मतों से भुगतना पड़ेगा।

इस चुनावी दौरे में पलटन मुर्मू के साथ विकास स्वर्ण कार, सोना राम टुडू, रामदास मुर्मू, गोपी दास भी मौजूद रहे। टीम ने हलूदबनी, केसरपुर, नरसिंहपुर और आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों से सोमेश सोरेन के पक्ष में वोट देने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time