Jharkhand: मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन के प्रयास से 13 प्रवासी श्रमिक सुरक्षित लौटे

बहरागोड़ा:  गुजरात की एक टाइल्स कंपनी में बंधक बनाए गए और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेल रहे बहरागोड़ा प्रखंड के 13 प्रवासी श्रमिक शुक्रवार को सुरक्षित अपने घर लौट आए। घर वापसी पर श्रमिकों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रमिकों के परिजनों ने झामुमो के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मदद मांगी। कुणाल षाड़ंगी ने तुरंत इस मुद्दे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने तुरंत गुजरात सरकार से संपर्क किया और सभी 13 प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित घर लौटाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के प्रभावी कदम के बाद सभी श्रमिक सुरक्षित अपने घर पहुंचे। श्रमिकों ने घर वापसी पर मुख्यमंत्री सोरेन, कुणाल षाड़ंगी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

घर लौटने के बाद मटिहाना गांव में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने श्रमिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की। श्रमिकों ने बताया कि कंपनी का सुपरवाइजर उन्हें लगातार प्रताड़ित करता था और कंपनी परिसर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, जिससे वे बंधुआ मजदूर बन गए थे। उन्होंने किसी तरह मोबाइल से परिजनों से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई थी।

सकुशल लौटे श्रमिकों में दासो टुडू, सुनील बेसरा, विकास मुंडा, राजू मुंडा, गुना हांसदा, शिव सिंह, दूला हांसदा, स्वपन पातर, सोमू पातर, आशीष नायक, खखन पातर, जोगी मुंडा और बुद्धदेव मुंडा शामिल हैं।

Spread the love

Related Posts

Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *