गोपालपुर फाटक के पास भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

 

 

घाटशिलाः भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव की अध्यक्षता में शुक्रवार  को जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक के बाद गोपालपुर फाटक के सामने सदस्यता अभियान भी चलाया गया.

आदित्य साहू ने सदस्यता अभियान की जानकारी ली

 

जिसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद समेत दर्जनो भाजपाई उपस्थित थे. बैठक के दौरान आदित्य साहू ने सदस्यता अभियान के अब तक के कार्यों की जानकारी ली और अभियान की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. उन्होंने अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान हमारे लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास मात्र नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है. बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाए. सभी मंडल और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए मंडलों में विशेष अभियान चलाए जाए.

इसे भी पढ़ेः मकर संक्रांति के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को लेकर हल्दीपोखर ओपी में विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

 

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सदस्यता अभियान प्रभारी लखन मार्डी,सह प्रभारी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साब, महामंत्री सत्या तिवारी, महामंत्री हराधन सिंह, जिला परिषद देवयानी मुर्मू,जिला परिषद करण सिंह, उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, गीता मुर्मू राहुल पांडे, हीरामणि मुर्मू कृष्णा पाल, भूकतु मार्डी, दीपक दंडपात, विश्वनाथ बेहरा कृष्णा शर्मा, हेमंत नारायण देव ,सुबोध सिंह, सुजन मान्ना, गौर पात्र, समेत सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताएं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *