Ghatsila : आसना पंचायत में आजसू पार्टी ने जनसंपर्क अभियान किया तेज, रामचंद्र सहिस ने झामुमो सरकार पर साधा निशाना

  • पूर्व मंत्री ने कहा — “जनता पर लाठियां बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है
  • एनडीए ही झारखंड को सही दिशा दे सकता है हरे लाल महतो

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा के आसना पंचायत में आजसू पार्टी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में माहौल बनाया। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने किया। इस दौरान मुखिया राजकुमार मरांडी, सत्यनारायण महतो, सुखलाल हेम्ब्रम, टिकैत महतो, करण महतो, बनबिहारी महतो, अमल महतो, राकेश मुर्मू सहित कई नेता उपस्थित थे। लोहामालिया गांव में आयोजित चुनावी सभा में रामचंद्र सहिस ने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी-मूलवासी विरोधी है। चाईबासा और रांची में न्याय की मांग करने वालों पर लाठियां बरसाई गईं, सूर्या हांसदा की मौत इस दमनकारी नीति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस अन्याय का जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें : Bundu : बुंडू जन आक्रोश रैली में घायल आदिवासियों से मिलने रिम्स पहुंचे जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो

रामचंद्र सहिस बोले हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी, जनता देगी जवाब

हरे लाल महतो ने कहा कि भाजपा-आजसू गठबंधन ही झारखंड को नई दिशा दे सकता है। झारखंड का निर्माण भी भाजपा-आजसू ने मिलकर किया था और राज्य में विकास की रफ्तार एनडीए सरकार के समय सबसे तेज रही। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के शासनकाल में राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। जनता अब परिवर्तन चाहती है और बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाकर एनडीए को मजबूत करेगी।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time