Jamshedpur : सौ छात्राओं को सर्वाइकल कैंसरका दिया गया वैक्सीन

जमशेदपुर : डीबीएमएस ट्रस्ट और रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में  शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसरके वैक्सीन दिए गये.  एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है.  इस वैक्सीन का बाजार में दाम 4000 से ऊपर है.  लेकिन डीबीएमएस ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब जमशेदपुर पश्चिम के संयुक्त तत्वावधान में इसे छात्रों के लिए विशेष छूट देकर उपलब्ध करवाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीबीएमएस ट्रस्ट के चेयरपर्सन बी चंद्रशेखर ने कहा कि डीबीएमएस स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष रूप से रियायती दर पर यह टीकाकरण किया गया है.

इसएचपीवी वैक्सीन के द्वारा रोका जा सकता है

मेहर भाई टाटा कैंसर हॉस्पिटल की भूतपूर्व डायरेक्टर डॉ.सुजाता मित्रा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एकमात्र कैंसर है. जिसे इसएचपीवी वैक्सीन के द्वारा रोका जा सकता है .  9 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक की लड़कियों को यह वैक्सीन दी जा सकती है.  मेहर भाई टाटा हॉस्पिटल से आई डॉक्टर पुष्पांजलि पांडा की टीम ने एक सौ छात्राओं को आज यह वैक्सीन दिया.

इन लोगों का विशेष योगदान रहा

रोट्रेक्ट क्लब तथा रोटरी क्लब जमशेदपुर पश्चिम के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित की गई थी. अंजलि गणेशन, पूजा पॉल, आफरीन, दीक्षा , अंकुर आदि का विशेष योगदान रहा | यह पूरा कार्यक्रम प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता, ऊप प्राचार्य डॉक्टर मोनिका उप्पल, प्रबंधन समिति की सचिव श्रीप्रिया धर्म राजन ,सहसचिव सुधा, दिलीप तथा गीता मोहन दास की उपस्थिति में संपन्न हुआ .

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 2030 तक ही मान्य होगा दो वर्ष का बीएड कोर्स, इंटीग्रेटेड कोर्स में बचेगा छात्रों का एक साल

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time