Jadugoda : यूसील नरवापहाड़ में पेसा एक्ट नियमावली पर जागरूकता सम्मेलन आयोजित

  • आदिवासी रूढ़ि-प्रथा के अनुसार कानून लागू करने की मांग
  • माझी बाबा वीरेन टुडू बोलेग्राम सभा सर्वोच्च, राज्य सरकार की नियमावली में गंभीर खामियां
  • पेसा एक्ट नियमावली को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित यूसील नरवापहाड़ आवासीय कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर में पेसा एक्ट 1996 के अंतर्गत राज्य मंत्रिमंडल द्वारा 23 नवंबर 2025 को पारित नियमावली को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरवापहाड़ माझी बाबा वीरेन टुडू ने की, जबकि राजदोहा माझी बाबा युवराज टुडू प्रखर वक्ता एवं संचालक के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में नरवापहाड़ से सटे विभिन्न गांवों से आए माझी बाबा, सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने पेसा एक्ट के मूल प्रावधानों, अधिकारों और ग्राम सभा की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा के टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर महंती ने किया उद्घाटन

माझी बाबा युवराज टुडू ने कहा कि झारखंड के कई गांवों में वर्षों से एक गंभीर विवाद चला आ रहा था, जहां एक ही गांव में दो ग्राम प्रधान चुने जाते थे। एक प्रखंड प्रशासन द्वारा चयनित प्रधान और दूसरा ग्राम सभा द्वारा चयनित पारंपरिक प्रमुख माझी बाबा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेसा एक्ट लागू होने के बाद इस भ्रम और विवाद का समाधान हो गया है। पेसा कानून के अनुसार गांव का पारंपरिक प्रमुख—जैसे माझी बाबा, मांकी, मुंडा, पहाड़ा राजा या पाहन—ही ग्राम सभा का अध्यक्ष और वास्तविक ग्राम प्रमुख होगा। यह प्रावधान आदिवासी समाज की परंपरागत स्वशासन व्यवस्था को संवैधानिक मान्यता देता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में कर्मचारी पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार कर फरार हुए अपराधी

अध्यक्षीय संबोधन में वीरेन टुडू ने राज्य सरकार द्वारा पारित पेसा नियमावली को संविधान और पेसा एक्ट की मूल भावना के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा से योजना पारित होने के बावजूद पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी समिति का गठन ग्राम सभा की सर्वोच्चता को कमजोर करता है। इसके अलावा 5–6 गांवों से संबंधित योजनाओं की जिम्मेदारी ग्राम सभा के बजाय जिला परिषद को सौंपना पेसा एक्ट का घोर उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई योजना ग्राम सभा से पारित न हो तो 60 दिनों के भीतर उपायुक्त द्वारा उसे पारित करने का प्रावधान भी पेसा कानून के खिलाफ है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

वक्ताओं ने कहा कि सभी अनुसूचित जनजातियों की अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक व्यवस्था होती है, लेकिन नियमावली में पारंपरिक सामाजिक तंत्र को केवल न्यायिक भूमिका तक सीमित कर दिया गया है। जबकि संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी उसी तंत्र की है। सम्मेलन में झारखंड सरकार से नियमावली में आवश्यक संशोधन कर आदिवासी रूढ़ि-प्रथा के अनुसार पेसा एक्ट लागू करने की जोरदार मांग की गई। अंत में पेसा कानून की रक्षा और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सम्मेलन को वीरेन टुडू, सुशील हांसदा, मुखिया अनीता मुर्मू और शंकर हेंब्रम ने भी संबोधित किया।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time