- चौक-चौराहों पर कसा शिकंजा, यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस ने व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई, वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दी। जांच के दौरान वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर तीन नंबर जोन में बड़ी चोरी, कारोबारी के गोदाम से 30 हजार का सामान गायब
बिना हेलमेट और लाइसेंस चालकों पर सख्ती, दोबारा गलती पर कार्रवाई की चेतावनी
जांच अभियान के दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पाए गए। पुलिस ने ऐसे चालकों को रोककर पूछताछ की और पहली बार नियम तोड़ने पर सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।