Jamshedpur : बिरसानगर तीन नंबर जोन में बड़ी चोरी, कारोबारी के गोदाम से 30 हजार का सामान गायब

  • किराना गोदाम बना चोरों का निशाना, इलाके में बढ़ी चिंता

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर तीन नंबर जोन में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कारोबारी रिंकू प्रसाद के गोदाम को निशाना बनाते हुए आटा, दाल, चावल, तेल समेत अन्य किराना सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित कारोबारी ने तुरंत बिरसानगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोदाम का निरीक्षण किया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को के एक प्रतिष्ठित स्कूल की पांच वर्षीय छात्रा के साथ वैन चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पहली रात नहीं लगा चोरी का अंदेशा, बाद में हुआ खुलासा

पीड़ित कारोबारी रिंकू प्रसाद ने बताया कि 25 जनवरी की रात वह अपने गोदाम पहुंचे थे। उस समय उन्होंने देखा कि गोदाम का ताला कूचा हुआ है। उन्होंने चाबी लगाकर ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन ताला नहीं खुला। काफी हिलाने-डुलाने के बाद किसी तरह ताला खुल गया। अंदर सामान कुछ हद तक बिखरा हुआ था, लेकिन उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और ताला बदलकर अपनी दुकान चले गए। रिंकू प्रसाद की किराने की दुकान बारीडीह इलाके में स्थित है। उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्हें अंदेशा नहीं था कि इतनी बड़ी चोरी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी में डूबे 12 वर्षीय अंकुश का शव बरामद, इलाके में शोक और आक्रोश

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पुलिस जांच में जुटी

रिंकू प्रसाद ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह जब वह दोबारा गोदाम पहुंचे तो देखा कि ताला पूरी तरह टूटा हुआ है और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई, जिसमें 26 जनवरी की रात करीब 12 बजकर 14 मिनट पर एक चोर को गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए देखा गया। सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time